मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चित्रगुप्त महासमिति की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन Independence Day celebration organized by Chitragupta Mahasamiti

लेखक: प्रकाशित:
चित्रगुप्त महासमिति की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन Independence Day celebration organized by Chitragupta Mahasamiti


गम्हरिया: चित्रगुप्त महासमिति की ओर से गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष केएम श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि देश के कई महान विभूतियों के बलिदान स्वरूप हमें यह आज़ादी मिली है। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हमें वर्षों लड़ाई लड़नी पड़ी जिसमे कई लोगों ने अपनी कुर्बानी दी जिसके फलस्वरूप हम अंग्रेजों से मुक्त हो सके। हमे उन महान विभूतियों की कुर्बानी को याद रखकर इस आज़ादी को संजोकर रखना है। उन्होंने लोगों से देशभक्ति के जज्बों बरकरार रखने की अपील किया। समारोह को कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर बच्चों के बीच चॉकलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के महासचिव संजय कुमार वर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सह कोषाध्यक्ष महेंद्र कर्ण ने दिया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रत्नेश्वर सहाय, उपाध्यक्ष केएम श्रीवास्तव, बीके प्रसाद, अभय लाभ, भूदेव वर्मा,  कंचन कुमार सिन्हा, सुभाष दास, मुकेश श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, महिला अध्यक्ष रागिनी सहाय, उपाध्यक्ष मधु वर्मा, महासचिव साधना श्रीवास्तव, सह सचिव  स्मिता सिन्हा, मधु कर्ण, तनु वर्मा, अनामिका सिन्हा, मुन्नी देवी समेत सभी सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन