मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्याल की ओर से सरायकेला में द्वादश ज्योर्तिलिंगम शिव अध्यात्मिक दर्शन मेला का शुभारंभ Inauguration of Dwadash Jyotirlingam Shiva Spiritual Darshan Fair

लेखक: प्रकाशित:
ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्याल की ओर से सरायकेला में द्वादश ज्योर्तिलिंगम शिव अध्यात्मिक दर्शन मेला का शुभारंभ Inauguration of Dwadash Jyotirlingam Shiva Spiritual Darshan Fair




सरायकेला : सरायकेला स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से श्रावण मास के उपलक्ष्य में चार दिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंगम शिव आध्यात्मिक दर्शन मेला का शुभारंभ हुआ. इस मेले का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सरायकेला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने किया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी लवली जी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिती सिंह आदि भी मौजूद रहे. उदघाटन के पश्चात अतिथियों ने मेले का अवलोकन कर इसकी काफी सराहना की. इस मौके पर भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। उनके एक ही छत के नीचे 12 ज्योतिर्लिंग का दर्शन किया. इस मौके पर ब्रम्हाकुमारीज की कोल्हान प्रभारी मंजू दीदी, सरायकेला जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष के आकाश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष रेखा सेकसरिया, संस्था की गम्हरिया प्रभारी पूनम बहन, विकास अग्रवाल, दीपक, ज्योत्सना बहन समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। बताया गया है कि आगामी 25 अगस्त तक इस अध्यात्मिक दर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन