मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अर्का जैन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर से हेपेटाइटिस डे का आयोजन Hepatitis Day organized by School of Nursing, Arka Jain University

लेखक: प्रकाशित:
अर्का जैन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर से हेपेटाइटिस डे का आयोजन Hepatitis Day organized by School of Nursing, Arka Jain University

गम्हरिया: गम्हरिया स्थित अर्का जैन विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर से वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे मनाया गया. इस अवसर पर वायरल हेपेटाइटिस से संबंधित जागरूकता लाने, उसकी रोकथाम, जांच और नियंत्रण के प्रयासों को मजबूत करने के उद्देश्य से गम्हरिया प्रखंड के मोहनपुर ग्राम में वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे थीम ''वन लाइफ, वन लीवर'' का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आरंभ नर्सिंग शिक्षिका ऋतु तिग्गा ने की. इस अवसर पर नर्सिंग की छात्राओं द्वारा हेपेटाइटिस पर लघु नाटक की प्रस्तुति की गई जिसमें इस रोग के लक्षण और लक्षणों को बताया गया.    इस दौरान हेपेटाइटिस बीमारी की रोकथाम और प्रबंधन पर भी चर्चा की गई. कार्यक्रम का संचालन स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल प्रो0 जिनू एनी जोसेफ ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका बिनीता कुमारी ने दिया. इस अवसर पर संस्थान की सभी शिक्षिकाएं, छात्राए और काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन