मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बिरसानगर और गोविंदपुर थाना क्षेत्र में दर्जनों शराब भट्ठियां की गई नष्ट Dozens of liquor distilleries were destroyed in Birsanagar and Govindpur police station area

लेखक: प्रकाशित:
बिरसानगर और गोविंदपुर थाना क्षेत्र में दर्जनों शराब भट्ठियां की गई नष्ट Dozens of liquor distilleries were destroyed in Birsanagar and Govindpur police station area



जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत गुरुवार को एसएसपी द्वारा गठित टीम द्वारा बिरसानगर और गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कई इलाकों में छापेमारी कर दर्जनों अवैध शराब भट्टियों को नष्ट किया गया. इस अभियान में बिरसानगर थाना प्रभारी भूषण कुमार, सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार, थाना प्रभारी विवेक माथुरी, गोविंदपुर थाना प्रभारी अमित कुमार और उत्पाद विभाग के प्रवीण कुमार राणा आदि शामिल थे. एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत एएसएसपी सिटी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए शराब भट्टियों को नष्ट किया है. हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि सभी अवैध शराब भट्ठियों के संचालकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन