मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूरे देश से भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के प्रतिनिधिमंडल रविवार को जुटेंगे खड़गपुर में, होगी सामाजिक व राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर चर्चा Delegations of Indian Tribal Bhumij Samaj from all over the country will gather in Kharagpur on Sunday

लेखक: प्रकाशित:
पूरे देश से भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के प्रतिनिधिमंडल रविवार को जुटेंगे खड़गपुर में, होगी सामाजिक व राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर चर्चा Delegations of Indian Tribal Bhumij Samaj from all over the country will gather in Kharagpur on Sunday



जादूगोड़ा : पूरे देश के कोने-कोने से  भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के प्रतिनिधिमंडल रविवार, 27 अगस्त को खड़गपुर ट्रैफिक स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में जुटेंगे. इस राष्ट्रीय सम्मेलन में सामाजिक व राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर चर्चा होगी. इस बावत जानकारी देते हुए भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार ने बताया कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में पांच राज्यों असम, बिहार, प० बंगाल, उड़ीसा और झारखंड से भूमिज समाज के सदस्य शामिल होंगे. इस दौरान नवगठित कार्यकारिणी सदस्यों की प्रथम बैठक भी आयोजित की गई है जिसमें विशेष रूप से सभी निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा आपसी परिचय एवं सामाजिक संगठनात्मक संरचना पर विस्तार से चर्चा समेत समान नागरिक संहिता, वन संरक्षण संशोधन विधेयक 2023 और माणिपुर में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार एवं हिंसा पर चर्चा की जाएगी. इस अधिवेशन में सभी राज्यों के पदाधिकारियों एवं केंद्रीय सदस्यों तथा सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन