मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कर्नाटक में आयोजित मिलेट मेला में पोटका के आदिवासी आदिम सबर जनजाति के प्रतिनिधिमंडल ने लिया हिस्सा Delegation of primitive Sabar tribe of Potka participated in the Millet Fair organized in Karnataka

लेखक: प्रकाशित:
कर्नाटक में आयोजित मिलेट मेला में पोटका के आदिवासी आदिम सबर जनजाति के प्रतिनिधिमंडल ने लिया हिस्सा Delegation of primitive Sabar tribe of Potka participated in the Millet Fair organized in Karnataka

◆आदिवासी आदिम जनजाति की मजबूती को लेकर लगा है उनके उत्पाद की प्रदर्शनी
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा से सटे पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिकदी के निदेशक सिद्धेश्वर सरदार की अगुवाई में आदिवासी आदिम सबर जनजाति  का एक प्रतिनिधिमंडल कर्नाटक में 26 से 29 अगस्त तक आयोजित पांच दिवसीय मिलेट मेला में  झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही है. उनके द्वारा उक्त मेले में अपने गैर कृषि वन खाद्य पदार्थ और मोटे अनाज की प्रदर्शनी लगाई है. इस प्रदर्शनी में देश के कोने-कोने से  आदिवासी आदिम जनजाति अपने-अपने उत्पाद के साथ कर्नाटक के मैसूर में हिस्सा ले रहे हैं जिसकी मेजबानी सहारा समृद्धि कर रही है. इसका मकसक इस मेला के माध्यम से उनके उत्पाद को एक दूसरे से शेयर करना व समझना तथा आदिवासी आदिम जनजाति को मजबूती प्रदान करना है. इस प्रदर्शनी में पोटका से आदिम सबर जनजाति के महेंद्र सबर, सोनाराम भूमिज, उत्तरा सरदार, गौरी सरदार और पर्यावरण चेतना केंद्र के निदेशक सिद्धेश्वर सरदार ने हिस्सा लिया है. मेले का समापन आगामी 29 अगस्त को होगा.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन