मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के प्रशासक के समक्ष रखी मांगें The delegation of Jairam Youth Sporting Club placed demands before the Administrator of the Municipal Corporation

लेखक: प्रकाशित:

आदित्यपुर : जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक से मिलकर खरकाई नदी पुल से आशियाना तक मुख्य सड़क के सर्विस लेन पर खुदाई से बने हुए गड्ढे की मरम्मत करने की मांग किया है ताकि राहगीरों और पूजा घूमने वाले दर्शनार्थियों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े. ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम के वार्ड 18 और 19 के नालियों की सफाई और वृहद पैमाने पर कचरा उठाव कराने, ब्लीचिंग पाउडर व एंटी लार्वा का छिड़काव कराए जाने, नगर निगम क्षेत्र के स्ट्रीट लाइटों विशेषकर दुर्गापूजा पंडाल और मुख्य मार्गों के स्ट्रीट लाइट की मरम्मती कराने, दुर्गापूजा के दौरान पूजा पंडालो के पास चलंत  शौचालय रखवाने, खरकई ब्रिज के दोनों तरफ जयप्रकाश उद्यान के  जिन स्थानों पर पार्किंग किया जाता है वहां पर जमीन का समतलीकरण, सफाई और पूजा के समय विद्युत व्यवस्था करने की मांग भी की गई है. इस दौरान नगर प्रशासक ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को अविलंब इस पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाते हुए नगर प्रबंधकों और संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया. प्रतिनिधिमंडल में समरेंद्र नाथ तिवारी, सत्य प्रकाश, बृजमोहन सिंह समेत कई सदस्य शामिल थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन