मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों की बैठक में मानदेय को ले सीएम को मांग पत्र सौंपने का निर्णय Decision to hand over demand letter to CM regarding honorarium

लेखक: प्रकाशित:
जनप्रतिनिधियों की बैठक में मानदेय को ले सीएम को मांग पत्र सौंपने का निर्णय Decision to hand over demand letter to CM regarding honorarium


जमशेदपुर :  जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ की एक बैठक प्रखंड विकास कार्यालय परिसर स्थित पंचायत भवन के समीप संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे ने किया जबकि संचालन  मुख्य संरक्षक सुनील गुप्ता ने किया. बैठक में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य, उप मुखिया सहित समस्त जनप्रतिनिधि के मानदेय एवं संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया. संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे ने कहा कि मानदेय की घोषणा तो सरकार कर चुकी है, किन्तु अबतक किसी भी जनप्रतिनिधि को मानदेय नहीं मिला है. इस मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि इस संबंध में जिला उपायुक्त के माध्यम से झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समस्त वार्ड सदस्य, उप मुखिया का हस्ताक्षरयुक्त एक मांग पत्र सौंपा जाएगा. मांग पत्र में वार्ड सदस्य, उप मुखिया सहित तमाम जनप्रतिनिधियों का मानदेय उनके खाता मे भेजने की मांग शामिल रहेगी. इस मौके पर प्रत्येक माह में एक बार संघ की बैठक करके संगठन की मजबूती हेतु आगे की रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर संघ के आलम ताज, अरमान खान, मैनुल खान, हलीम, अरुण सांडिल, रवि कर्मकार, रजिया परवीन, पूजा कुमारी, विनीता देवी सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन