मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर उप विकास आयुक्त ने की बैठक DDC held a meeting regarding the preparation of Independence Day

लेखक: प्रकाशित:
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर उप विकास आयुक्त ने की बैठक DDC held a meeting regarding the preparation of Independence Day



सरायकेला: उपायुक्त के निर्देशानुसार, जिले के उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गगराई के द्वारा  गूगल मीट के माध्यम से बैठक कर आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई. बैठक में मुख्य रूप परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुराइबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार, चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, सामान्य शाखा उपसमाहर्ता प्रियंका प्रियदर्शी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी व कार्यपालक अभियंता शामिल हुए. बैठक के दौरान आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों के निमित्त सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौपी गई। इस दौरान मुख्य कार्यक्रम स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम की साफ-सफाई, रंग-रोगन, ग्राउंड समतलीकरण, पंडाल निर्माण, नगर निकाय क्षेत्र की साफ सफाई, सुसज्जितकरण, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, चलन्त शौचालय, अग्निशामक वाहन (दल के साथ) और चिकित्सीय दल की उपस्थिति आदि की तैयारी को लेकर समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को ससमय सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए. बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपायुक्त आवास पर प्रातः 08:30 बजे, पुलिस अधीक्षक आवास पर प्रातः 08:45 बजे, मुख्य समारोह स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में प्रात: 09:10 बजे, समाहरणालय परिसर में पूर्वाह्न 10:15 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पूर्वाह्न 10:30 बजे और
पुलिस लाइन में पूर्वाह्न 10:55 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन