मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डिवाइडर से टकरा कर छोटा गम्हरिया निवासी दिलीप महतो गम्भीर रूप से घायल Chhota Gamharia resident Dilip Mahato seriously injured after colliding with the divider

लेखक: प्रकाशित:
डिवाइडर से टकरा कर छोटा गम्हरिया निवासी दिलीप महतो गम्भीर रूप से घायल Chhota Gamharia resident Dilip Mahato seriously injured after colliding with the divider


गम्हरिया : टाटा-कांड्रा मार्ग पर गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिण्ड्राबेड़ा पुलिया से कुछ ही दूरी पर सोमवार की देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे बाइक सवार छोटा गम्हरिया निवासी दिलीप महतो गिर कर घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिलीप महतो कांड्रा से गम्हरिया की ओर जा रहा था. जैसे ही वह पिण्ड्राबेड़ा पुलिया के समीप पहुंचा, अचानक वह अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिर गया. सड़क पर गिरने से दिलीप महतो के सिर पर गम्भीर चोट आई है. घटना के बाद वहां राहगीरों की भीड़ जुट गई और उन्होंने जेआरडीसीएल एंबुलेंस को इसकी सूचना दी. सुचना पाकर पहुँची जेआरडीसीएल के एंबुलेंस से घायल दिलीप महतो को जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन