मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने स्नेह यात्रा के तहत ऑटो चालकों को राखी बांध कर की खुशहाली की कामना BJP Mahila Morcha wishes prosperity by tying rakhi to auto drivers under Sneh Yatra

लेखक: प्रकाशित:
भाजपा महिला मोर्चा ने स्नेह यात्रा के तहत ऑटो चालकों को राखी बांध कर की खुशहाली की कामना BJP Mahila Morcha wishes prosperity by tying rakhi to auto drivers under Sneh Yatra

गम्हरिया : भाजपा महिला मोर्चा जिला कमेटी द्वारा आयोजित 'स्नेह यात्रा' कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष रश्मि साहू के नेतृत्व में रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर ऑटो चालक भाइयों को रक्षा सूत्र बांध कर उनकी उन्नति और खुशहाली की कामना की गई. बताया गया है कि केंद्रीय कमेटी से निर्देशित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऑटो चालक भाइयों के साथ मधुर संबंध बनाते हुए उनका सम्मान करना था. साहू ने बताया कि जब कभी भी महिलाएं कहीं सफर करती है तो यह चालक भाई उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने में मददगार साबित होते हैं जिससे महिला बहने भी सुरक्षित अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच पाती है. इसके लिए विशेष धन्यवाद देते हुए भाइयों की कलाई पर राखी बांधी गई. इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की खुशी में महिलाओं की बीच लड्डू वितरण भी किया गया. इस मौके पर महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता मिश्रा, कार्यसमिति सदस्य पूनम ठाकुर, श्वेता मिश्रा, अनु घोष समेत क्षेत्र की कई महिलाएं उपस्थित थी.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन