मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नवोदय प्री टेस्ट में अव्वल बच्चों को किया गया पुरस्कृत Awarded to the top children in Navodaya Pre Test

लेखक: प्रकाशित:
नवोदय प्री टेस्ट में अव्वल बच्चों को किया गया पुरस्कृत Awarded to the top children in Navodaya Pre Test


शिक्षा से ही समाज का विकास संभव- राकेश्वर पांडे
गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा पंचायत सचिवालय में समारोह आयोजित कर नवोदय प्री टेस्ट में अव्वल बच्चों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है. शिक्षा को बढ़ावा देने वाले व्यक्ति समाज में पूजनीय होते है. उन्होंने समारोह के आयोजक उप मुखिया दिलीप महतो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के शैक्षणिक कार्यक्रम से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र के शिक्षाविद छायाकांत गोराई ने शिक्षा के विकास पर बल दिया. उन्होंने आने वाले समय में प्रखंड स्तर पर इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया. इस मौके पर अव्वल बच्चों को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर टिस्को मजदूर यूनियन के महासचिव शिव लखन सिंह, समाजसेवी जगदीश महतो, बबलू प्रधान, जवाहर लाल माहली, होनी सिंह मुंडा, अनिल सोरेन आदि उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन