मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नशा समाज के लिए एक गंभीर समस्या- एसडीओ Anti-drug awareness campaign in Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
नशा समाज के लिए एक गंभीर समस्या- एसडीओ Anti-drug awareness campaign in Gamharia


एसएस प्लस टू उवि में चलाया गया नशा विरोधी जागरूकता अभियान
गम्हरिया: नशा समाज के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है। इससे शारीरिक, मानसिक,आर्थिक और सामाजिक नुकसान होता है। स्कूली छात्र-छात्राओं से लेकर युवा पीढ़ी व्यापक पैमाने पर नशे की चपेट में आ रहे हैं. अतः समाज के प्रत्येक व्यक्ति को नशे के खिलाफ चलाए गए मुहिम में शामिल होना होगा। उपरोक्त बातें सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार ने शनिवार को गम्हरिया स्थित एसएस प्लस टू उवि में आयोजित नशा विरोधी जागरूकता अभियान के मौके पर छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा आज के युग में नशे के कई तरह के साधन उपलब्ध हैं. युवा नशे का आदी होने के कारण अन्य कुरीतियों जैसे चोरी, हिसा, डकैती आदि में भी संलिप्त है, जो एक गंभीर चिताजनक विषय है. एसडीओ ने कहा कि व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर अपने आसपास के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ व नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प लें. शराब, भांग, गांजा, चरस, ब्राउन शुगर आदि के सेवन से स्नायु तंत्र के विकार एवं श्वसन यंत्र के रोग पैदा होते हैं. कहा कि किसी भी संदेहास्पद व्यक्ति की सूचना तत्काल अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापकों अथवा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को देकर उत्कृष्ट नागरिक का परिचय दें। एसडीओ ने कहा कि नशे के सेवन से लोग अपराधी बन जाते हैं और वे दंडनीय अपराध के भागीदार होते हैं. इस अवसर पर ड्रग्स से संबंधित उत्पादन, व्यापार, भंडारण एवं उपयोग पर बने कानून की जानकारी भी दी गई. इस दौरान नशे को लत से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता की जानकारी भी दी गई. इस अवसर पर बच्चों को नशामुक्त राष्ट्र की शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम में कार्यपालक दंडाधिकारी सुधा वर्मा, प्रधानाध्यापक मिठाई लाल यादव, पुष्कर सुमन, रितेश चंद्र हलधर, आशीष रंजन, संजय कुमार सिंह समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन