मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी श्रम नीति के विरोध में आदित्यपुर आकाशवाणी चौक पर सर्वदलीय नुक्कड़ सभा का आयोजन All-party street corner meeting organized at Adityapur Akashvani chowk

लेखक: प्रकाशित:
केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी श्रम नीति के विरोध में आदित्यपुर आकाशवाणी चौक पर सर्वदलीय नुक्कड़ सभा का आयोजन All-party street corner meeting organized at Adityapur Akashvani chowk

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी, इंटक एवं संयुक्त केंद्रीय ट्रेड यूनियन के तत्वावधान में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कांग्रेस अंबुज कुमार के नेतृत्व में आदित्यपुर स्थित आकाशवाणी चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चार पॉइंट लेबर कोड श्रमिकों के लिए गले का फांस बन गया है. केंद्र सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है और यह सरकार पूरी तरह से मजदूर विरोधी हो गई है. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने मजदूर वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियन के लोग पिछले 6 महीने से लगातार विभिन्न चौक चौराहों पर मोदी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं. आगामी लोकसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा. कहा कि जिस प्रकार मोदी सरकार पूंजीपतियों के हित के लिए काम कर रही है, इससे कहीं न कहीं मजदूर अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष केके त्रिपाठी ने कहा कि आगामी 2024 के चुनाव में संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर देश भर के मजदूर एकजुटता के साथ मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे.
इंटक प्रदेश सचिव जगदीश नारायण चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार चंद दिनों की मेहमान है. आगामी चुनाव में मजदूर अपने साथ किए गए नाइंसाफी का बदला मोदी के खिलाफ वोट देकर लेगा. इस मौके पर सीटू के प्रदेश कमेटी सदस्य नाग राजू , झारखंड वर्कर्स यूनियन के ओमप्रकाश सिंह, जिला महासचिव रमाशंकर पांडे, गौरी शंकर प्रसाद, सुनील सिंह, मुबारक मोमिन, प्रकाश राजू, अरुण पांडे, रामविचार राय, विनय झा, जेपी सिंह, एआईटीयूसी के आरएस राय, विक्रम कुमार, प्रिंस सिंह, बच्चन सिंह सीटू के पीयूष गुप्ता, कांग्रेस के सिद्धेश्वर उपाध्याय आदि भी उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन