मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरेंद्र ने बोधी कंपलेक्स में किया झंडोत्तोलन Purendra hoisted the flag at Bodhi Complex on the occasion of Independence Day

लेखक: प्रकाशित:
77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरेंद्र ने बोधी कंपलेक्स में किया झंडोत्तोलन Purendra hoisted the flag at Bodhi Complex on the occasion of Independence Day




आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शेरे पंजाब चौक, बोधी काम्प्लेक्स स्थित आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के कार्यालय के समक्ष झंडोत्तोलन किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. इससे पूर्व उन्होंने आदित्यपुर-2, रोड नंबर-10 स्थित कल्याण कुंज सभागार के समक्ष भी झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर बोधी काम्प्लेक्स स्थित सभागार में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान उड़िया मध्य विद्यालय के छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की गई. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा 50 सम्मानित भूतपूर्व सैनिकों, चिकित्सकों, शिक्षकों एवं पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया.
इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान, भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ सिंहभूम के अध्यक्ष बीबी बंसल, राजद प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, समाजसेवी अरविंद कुमार, राजद प्रदेश सचिव राजेश कुमार यादव, जदयू प्रदेश सचिव सत्य प्रकाश, डॉ0 एसके रत्नाकर, आयकर इंस्पेक्टर संतोष चौबे, देव प्रकाश, पूर्व पार्षद जूली महतो, पूर्व पार्षद पदमा विश्वास, पूर्व पार्षद संदीप साहू, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, युवा राजद अध्यक्ष उदित यादव, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, यदुनंदन राम, योगेंद्र राम समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

कार्यक्रम को सफल बनाने में बैजू यादव, विनोद जायसवाल, ऋषि गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, ओम प्रकाश, विवेक राणा, विशाल राणा, संजय शर्मा, राजेश यादव, अजय यादव, राकेश कुमार, दिलीप मंडल, संतोष यादव, अधिवक्ता संजय कुमार की भूमिका सराहनीय रहीl

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन