मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया, कांड्रा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस 77th Independence Day celebrated with enthusiasm in Gamharia, Kandra

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया, कांड्रा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस 77th Independence Day celebrated with enthusiasm in Gamharia, Kandra



गम्हरिया: कांड्रा, गम्हरिया समेत सम्पूर्ण क्षेत्र में देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर झंडोत्तोलन कर स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर गम्हरिया प्रखंड व राजस्व कार्यालय में सीओ सह बीडीओ मनोज कुमार ने ध्वजारोहण किया. इस मौके पर सभी प्रखंड व अंचलकर्मी उपस्थित थे. गम्हरिया थाना परिसर में थाना प्रभारी सुषमा कुमारी तथा कांड्रा थाना में थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो ने झंडोतोलन किया. इस मौके पर पुलिस के जवानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई. कांग्रेस कैम्प कार्यालय में वरीय जिला उपाध्यक्ष फुलकान्त झा, राजद कैम्प कार्यालय में प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव, राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने झंडोत्तोलन किया. इसी प्रकार, शैक्षणिक संस्थानों में भी 77वें स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस मौके पर गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में विद्यालय के निदेशक सुब्रतो रॉय, एक्सआईटीआई कॉलेज में प्राचार्य फादर फ्रांसिस, विद्या ज्योति स्कूल में प्राचार्य सुनील कुमार झा, ब्रह्मकुमारीज विश्वविद्यालय में प्रमुख पूनम बहन ने ध्वजारोहण किया. इस मौके पर कई विद्यालयों में भाषण, नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था. औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। गम्हरिया स्थित रामकृष्णा फॉर्ज़िंग्स लिमिटेड, प्लांट एक में प्लांट हेड एम बालाकृष्णा ने ध्वजारोहण किया. इस मौके पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा झंडे को सलामी दी गई. मौके पर रिंटू मुखर्जी, मैनक गुप्ता आदि मौजूद थे. इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रभातफेरी भी निकाली गई.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन