मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरायकेला थाना पुलिस ने 370 सीएफटी लदा तीन ट्रैक्टर और एक 407 वाहन किया जब्त, दो चालक गिरफ्तार Seraikela police station seized 370 CFT loaded three tractors and one 407 vehicle

लेखक: प्रकाशित:
सरायकेला थाना पुलिस ने 370 सीएफटी लदा तीन ट्रैक्टर और एक 407 वाहन किया जब्त, दो चालक गिरफ्तार Seraikela police station seized 370 CFT loaded three tractors and one 407 vehicle



सरायकेला :  जिले के आरक्षी अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार के निर्देश पर सरायकेला पुलिस द्वारा बीए गुरुवार को अवैध बालू उठाव के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के क्रम में तीन ट्रैक्टरों में लदा करीब 300 सीएफटी बालू जब्त किया गया. पुलिस द्वारा इस दौरान दो ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया गया. इसी क्रम में शुक्रवार को छापेमारी कर 70 सीएफटी बालू लदा एक 407 वाहन को भी जब्त किया गया. इन दोनों अभियान के दौरान एक ट्रैक्टर चालक और 407 वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया. इस बावत थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि इस संबंध में सरायकेला थाना में दो प्राथमिकी दर्ज की गई है. साथ ही,कुल 370 सीएफटी बालू लदा तीन ट्रैक्टर और एक 407 वाहन को जब्त कर सरायकेला थाना परिसर में रखा गया है. गिरफ्तार किए गए दोनों ट्रैक्टर चालकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन