मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

355 करोड़ की लागत से हटिया रेलवे स्टेशन बनेगा मॉडल, पीएम छह अगस्त को करेंगे शिलान्यास Hatia railway station will be model at a cost of 355 crores

लेखक: प्रकाशित:
355 करोड़ की लागत से हटिया रेलवे स्टेशन बनेगा मॉडल, पीएम छह अगस्त को करेंगे शिलान्यास Hatia railway station will be model at a cost of 355 crores

रांची: रांची का हटिया रेलवे स्टेशन जल्द ही मॉडल स्टेशन बनेगा. इस पर केंद्र सरकार की ओर से 355 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा पिस्का रेलवे स्टेशन को भी विकसित करने के लिए 27 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. आगामी छह अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दोनों प्रोजेक्टों का दिल्ली से ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे. गौरतलब है कि रांची-राउरकेला रेलवे खंड पर स्थित हटिया रेलवे स्टेशन राजधानी रांची का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। यह भारतीय रेलवे के दक्षिण पूर्वी रेलवे जोन से संबद्ध है। यह स्टेशन देश के अधिकांश प्रमुख शहरों से से जुड़ा है। इस स्टेशन को स्मार्ट सिटी रांची के मेन जंक्शन के रूप में भी विकसित किया जाना है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन