मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विधायक मंगल कालिंदी ने सरजामदा में किया 30 करोड़ से बनने वाले स्टेडियम का शिलान्यास MLA Mangal Kalindi laid foundation stone of 30 crore stadium in Sarjamda

लेखक: प्रकाशित:
विधायक मंगल कालिंदी ने सरजामदा में किया 30 करोड़ से बनने वाले स्टेडियम का शिलान्यास MLA Mangal Kalindi laid foundation stone of 30 crore stadium in Sarjamda


जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरजामदा के ग्रामीणों को क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने स्टेडियम की सौगात दी है. जल्द ही करीब तीन  करोड़ की लागत से स्टेडियम निर्माण कर आम लोगों को सुपुर्द कर दिया जाएगा. सरजामदा एजीएल मैदान में स्टेडियम निर्माण का शिलान्यास कर  विधायक मंगल कालिंदी ने उपरोक्त बाते कही. बता दें कि पिछले करीब 60 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्टेडियम बनने का इंतजार था. इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया लेकिन निष्कर्ष शून्य निकला. इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा विगत दिनों क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी से मिलकर स्टेडियम निर्माण कराए जाने की गुहार लगाई गई थी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने राज्य के मुख्यमंत्री से बात कर ग्रामीणों के सपना पूरा कर दिखाया. इससे पूर्व सरजामदा के ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ विधायक मंगल कालिंदी का स्वागत किया. इस अवसर पर काफी संख्या में स्थानीय महिला व पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन