मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर ननि के पेंशनधारी 25 अगस्त तक पोर्टल पर अनिवार्य रूप से कराएं आधार एवं मोबाईल नम्बर की प्रविष्टि, अन्यथा बन्द हो जाएगी पेंशन Pensioners of Adityapur Nani Make entry of Aadhaar and mobile number on the portal by August 25

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर ननि के पेंशनधारी 25 अगस्त तक पोर्टल पर अनिवार्य रूप से कराएं आधार एवं मोबाईल नम्बर की प्रविष्टि, अन्यथा बन्द हो जाएगी पेंशन Pensioners of Adityapur Nani Make entry of Aadhaar and mobile number on the portal by August 25

मनोज कुमार, अंचलाधिकारी, गम्हरिया

गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम के पेंशनधारी अगर आप एनएसएपी पोर्टल पर अपना आधार और मोबाइल की प्रविष्टि नहीं कराए हैं तो आपका पेंशन कभी भी बंद हो सकता है। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के पेंशनधारियों से 25 अगस्त तक अनिवार्य रूप से अपना आधार कार्ड एवं मोबाईल संख्या अंचल कार्यालय को उपलब्ध कराने की अपील की गई है. बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र में करीब 12 हजार लाभुक हैं जो विभिन्न योजनाओं के तहत पेंशन का लाभ उठा रहे हैं. इसमें करीब पांच हजार से अधिक लाभुकों को ओर से दस्तावेज जमा किए जाने पर उनका एनएसएपी पोर्टल पर आधार और मोबाइल लिंक हो गया है. जबकि काफी संख्या में लाभुकों ने अभी तक मोबाइल नंबर और आधार नंबर जमा नहीं किया है. इससे एक ओर जहां अंचल कार्यालय को परेशानी हो रही है, वहीं लाभुकों का पेंशन बंद होने का खतरा मंडरा रहा है. अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि कार्यालय की ओर से लाभुकों से संपर्क कर इस प्रक्रिया में सहयोग की कई बार अपील की जा चुकी है, किंतु इस मामले में आंशिक सफलता हासिल हुई है. आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र कई पेंशनधारियों द्वारा अपना आधार कार्ड एवं मोबाईल नम्बर अंचल कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण उसकी प्रविष्टि पोर्टल पर नहीं की जा सकी है. बताया गया है कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के पेंशनधारियों से 25 अगस्त तक अनिवार्य रूप से अपना आधार कार्ड एवं मोबाईल संख्या अंचल कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने की अपील की गई है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन