मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राजनगर में अनियंत्रित होकर टेम्पो पलटने से 12 यात्री घायल 12 passengers injured due to uncontrolled tempo overturning in Rajnagar

लेखक: प्रकाशित:
राजनगर में अनियंत्रित होकर टेम्पो पलटने से 12 यात्री घायल 12 passengers injured due to uncontrolled tempo overturning in Rajnagar

 राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर राजनगर थाना क्षेत्र के लकड़ाकोचा मोड़ के समीप शुक्रवार की रात करिब साढ़े आठ बजे चाईबासा की ओर से आ रही 407 डाला टेंपो (संख्या- जेएच05एके/ 7757) पलटने से उसपर सवार 12 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. सभी यात्री जमशेदपुर के मानगो आजाद बस्ती के रहने वाले बताए गए है. घटना के संबंध में बताया गया है कि 407 डाला टेम्पो चाईबासा से टाटा जा रही थी। इसी दौरान रोला के पास लकड़ाकोचा मोड़ में सामने से आ रही हाइवा के लाईट से टेम्पो चालक का नियंत्रण बिगड़ गया जिससे टेम्पो सड़क किनारे पलट गई. 407 टेम्पो के डाला में 9 युवक और टेंपो के अंदर चालक समेत एक महिला व एक पुरुष सवार थे. हालांकि यात्रियों को हाथ, कमर व पैर आदि में ही चोटें आई है. सभी का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर में किया जा रहा है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन