मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

खुदीराम बोस को 115वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि Tributes paid to Khudiram Bose

लेखक: प्रकाशित:
खुदीराम बोस को 115वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि Tributes paid to Khudiram Bose



गम्हरिया: भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद खुदीराम बोस की 115वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर गम्हरिया स्थित कैम्प कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता फुलकान्त झा ने कहा कि शहीद खुदीराम बोस स्वतंत्रता संग्राम के महान स्वतंत्रता सेनानी थे. उन्होनें छात्र जीवन में ही अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लिया. आज के नौजवानों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देशहित और समाजहित में आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए. कहा कि देश की आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए खुदीराम बोस का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा. इस मौके पर मोतीलाल महतो, अर्जुन महतो, चितरंजन गोराई, फिरोज नायक, सीजी सिन्हा, जवाहर लाल महतो, बबलू महतो समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन