मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया के दुकानदार शनिवार को करेंगे जिले के एसपी डॉ0 विमल कुमार को सम्मानित The shopkeepers of Gamharia will honor Dr. Vimal Kumar, SP of the district on Saturday.

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया के दुकानदार शनिवार को करेंगे जिले के एसपी डॉ0 विमल कुमार को सम्मानित The shopkeepers of Gamharia will honor Dr. Vimal Kumar, SP of the district on Saturday.



गम्हरिया : जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया लाल बिल्डिंग के समीप स्थित ईश्वर लाल ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना का उद्भेदन होने पर स्थानीय दुकानदारों द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है. शनिवार, 26 अगस्त दिन को गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर प्रातः करीब 11 बजे स्थानीय दुकानदारों द्वारा जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार का स्वागत किया जाएगा. तत्पश्चात, गम्हरिया स्थित राजस्थान भवन में एक समारोह आयोजित कर एसपी को सम्मानित भी किया जाएगा. इस बावत जानकारी देते हुए आभूषण दुकानदार संघ के सचिव पवन अग्रवाल ने बताया कि जिस तरह अपराधियों ने आभूषण दुकान में उक्त लूटकांड को अंजाम दिया और सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त करते हुए डीवीआर को लेकर चले गए तथा कोई सुराग नहीं छोड़ा। ऐसे में पुलिस को उक्त लूटकांड का कम समय मे उद्भेदन करना सम्भव नहीं था. इसके बावजूद पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित  टीम ने कड़ी मेहनत कर मामले का उद्वेदन किया जो सराहनीय उपलब्धि है. इससे दुकानदारों में हर्ष व्याप्त है और दुकानदारों में एसपी के प्रति एक विश्वास जगा है. दुकानदारों का कहना है कि इस कांड के उद्वेदन से अपराधियों पर भी अंकुश लगेगा और खासकर व्यवसायी वर्ग अमन चैन से रहकर अपना व्यवसाय कर सकेंगे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन