मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता में विद्या भारती इंटर कॉलेज गम्हरिया रही प्रथम Vidya Bharti Inter College Gamharia stood first in the quiz competition

लेखक: प्रकाशित:
क्विज प्रतियोगिता में विद्या भारती इंटर कॉलेज गम्हरिया रही प्रथम Vidya Bharti Inter College Gamharia stood first in the quiz competition

आदित्यपुर :  शिक्षा सप्ताह समारोह के तहत आदित्यपुर स्थित ओड़िया स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस क्विज प्रतियोगिता में कई स्कूल व शैक्षणिक संस्थान के बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रशिक्षक सह समाजसेवी ओमप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्राचार्या संध्या प्रधान, स्कूल की प्राचार्या ममता झा, विद्या भारती इंटर कॉलेज गम्हरिया के अध्यक्ष सुधांशु सरकार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हथियाडीह के प्राचार्य गोपाल झा, समाजसेवी आशा वर्णवाल, समाजसेवी विश्वजीत धर, इप्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. परमानंद मोदी आदि शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया. समारोह की अध्यक्षता भारत संस्कार के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष एसडी प्रसाद ने किया. इस मौके पर निर्णायक के रूप में संस्था के उपाध्यक्ष रमेश त्रिपाठी, संगठन सचिव व प्रमोद गुप्ता मौजूद रहे. इस प्रतियोगिता में विद्या भारती इंटर कॉलेज गम्हरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि द्वितीय स्थान पर माधो सिंह मेमोरियल मिडिल स्कूल बिस्टुपुर तथा तृतीय स्थान पर भारती इंटर कॉलेज गम्हरिया रही. कार्यक्रम के अंत मे संस्था के महासचिव डॉ. नथुनी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन