मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

संतोष स्पोर्टिंग की टीम रही फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता Santosh Sporting's team was the winner of the football competition

लेखक: प्रकाशित:
संतोष स्पोर्टिंग की टीम रही फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता Santosh Sporting's team was the winner of the football competition

गम्हरिया: जीएमसी भुरकाडीह की ओर से स्थानीय मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रो से कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का फाइनल मैच संतोष स्पोर्टिंग बोड़ाम और अमन स्पोर्टिंग शंकरपुर के बीच हुआ जिसमें संतोष स्पोर्टिंग की टीम विजयी रही। तृतीय स्थान पर मारांगबुरू सुपर सोकर्स तथा चतुर्थ स्थान पर देव ब्रदर्श नीमडीह की टीम रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा एसटीमोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सरदार व विशिष्ट अतिथि झामुमो नेता सेठ सोरेन उपस्थित थे। उनके द्वारा सभी टीमों को पुरस्कार प्रदान किया गया. इसके आयोजन में फूलचंद सरदार, राजू सरदार, डीलू मुर्मू, बलराम महतो, महेश सरदार, राकेश सरदार, रोहिन मुर्मू, धनंजय टुडू, रघुनाथ सरदार, विनोद सरदार, गंगाधर टुडू, रंजन, बबलू, मोनू, सुरेश, देवरंजन, पप्पू, जगन्नाथ, संतोष, झोंटू समेत समिति के सभी सदस्यों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन