मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विनायक गार्डन सोसायटी के लोगो ने बिल्डर पर लगाया बदाख़िलाफी का आरोप, जमकर की नारेबाजी People of Vinayak Garden Society accused the builder of disobedience

लेखक: प्रकाशित:
विनायक गार्डन सोसायटी के लोगो ने बिल्डर पर लगाया बदाख़िलाफी का आरोप, जमकर की नारेबाजी People of Vinayak Garden Society accused the builder of disobedience

गम्हरिया:  बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के डीवीसी मोड़ के समीप स्थित विनायक गार्डन सोसायटी के लोगों ने बिल्डर संजय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सोसायटी के लोगों ने बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि बिल्डर द्वारा वायदे के मुताबिक उन्हें सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है. उन्होंने बताया कि सोसायटी में पानी और बिजली की घोर समस्या है, किन्तु बिल्डर द्वारा उसका निराकरण नहीं किया जा रहा है. बताया कि पानी के नाम पर उनसे दिसंबर 2023 तक का भुगतान सोसायटी के लोगों से ले लिया गया है. वहीं बिल्डर ने साफ कर दिया है कि टैंकर द्वारा जलापूर्ति कराना संभव नहीं है. इस दौरान सोसायटी के लोगों ने भी बिल्डर संजय सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोगों का आरोप है कि बिल्डर काम छोड़कर भागने के फिराक में है. सोसायटी के लोगों ने बिल्डर संजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात भी कही है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन