मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरायकेला-खरसावां के नए उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने कार्यभार संभाला New Deputy Commissioner of Seraikela-Kharsawan, Ravi Shankar Shukla took charge

लेखक: प्रकाशित:
सरायकेला-खरसावां के नए उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने कार्यभार संभाला New Deputy Commissioner of Seraikela-Kharsawan, Ravi Shankar Shukla took charge

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां के नए उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया. पद संभालने के बाद उन्होंने कहा कि नागरिकों का जिला प्रशासन के प्रति विश्वास को मजबूत बनाना उनका पहला दायित्व होगा. उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का तय समय सीमा में काम पूरा हो, योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिले, इन सभी बातों को ध्यान में रखकर काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को पूर्णरूप से धरातल पर उतारने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा. कहा कि जन प्रतिनिधि और मीडिया से प्राप्त सुझावों को भी अमल में लाने का काम किया जाएगा. इससे पूर्व निवर्तमान उपायुक्त अरवा राजकमल ने बुके देकर उनका स्वागत किया. दोनों अधिकारियों ने पदभार से जुड़ी सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर एक दूसरे के साथ जिले की तमाम गतिविधियों पर चर्चा की. निवर्तमान उपायुक्त ने नये डीसी को विभागीय पदाधिकारियों से परिचय कराया.
निवर्तमान उपायुक्त अरवा राजकमल ने सरायकेला- खरसावां जिले में किए गए कार्यों को अच्छा कार्यकाल बताया. उन्होंने जिले के लोगों के सहयोग का आभार भी जताया और नए डीसी को अपना सहयोग देने की अपील की. इस मौके पर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुइबरू, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंद विकास पदाधिकारी, अंचलधिकारी एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन