मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सावन महोत्सव में झूम उठी टीजीएस की गृहणियां Housewives of TGS dance in Sawan Mahotsav

लेखक: प्रकाशित:
सावन महोत्सव में झूम उठी टीजीएस की गृहणियां Housewives of TGS dance in Sawan Mahotsav


*श्वेता मयंक को मिला सावन क्वीन का खिताब*
गम्हरिया।
हाय हाय री मजबूरी, ये मौसम और ये दूरी......., लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है....., कुछ कहता है ये सावन...और टीजीएस कॉलोनी परिसर स्थित गम्हरिया क्लब में सावन महोत्सव में झूम उठी महिलाएं। इस भव्य आयोजन में श्वेता मयंक को सावन क्वीन का खिताब मिला। टिस्को ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों की पत्नियों की ओर से बनाई गई महिला समिति की ओर से शुक्रवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया था। मधुलिका सिंह के नेतृत्व में सावन की हरियाली छटा बिखेरती महिलाओं ने माहौल को सावन मय कर जमकर लुत्फ उठाया। महोत्सव के दौरान विविध रूप और हरे रंग के परिधानों से सुसज्जित महिलाओं ने नृत्य, संगीत सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर आपस में सावन की खुशियां बांटी। इस दौरान अनेक मनोरंजक गेम्स, रैंप वाक, ग्रुप डांस समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र की जानी मानी समाज सेविका मंजू सिंह ने कहा कि भगवान भोले शंकर को लेकर सावन माह का एक विशेष महत्व है। सावन माह हरियाली और जीवन में खुशियों का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि टीजीएस की हाउस वाइफ की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम काफी आकर्षक रहा। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को साधुवाद दिया। इस अवसर पर मधुलिका सिंह, रीनू, संगीता, मीनू, पम्मी, श्वेता, रिशु, मनमीत, सविता, ज्योति, सुनैना, आरती, सुलोचना, दीप्ति, चंदा आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन