मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन
Gumla

फुलकान्त झा ने एआईसीसी महासचिव से कोल्हान लोस और विस सीट पर चर्चा की

लेखक: प्रकाशित:
फुलकान्त झा ने एआईसीसी महासचिव से कोल्हान लोस और विस सीट पर चर्चा की

एआईसीसी महासचिव से मिलकर फुलकांत झा ने 14 विधानसभा व दो लोकसभा सीटों की स्थिति पर की चर्चा
गम्हरिया।
सांसद गीता कोड़ा के प्रतिनिधि और वरिष्ठ कांग्रेस नेता फुलकांत झा अपने समर्थकों संग मंगलवार को एआईसीसी महासचिव तारिक अनवर से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मिले। इस दौरान करीब आधे घंटे की मुलाकात में उन्होंने एआईसीसी महासचिव से कोल्हान की 14 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों की स्थिति से अवगत कराते हुए विस्तार से चर्चा की। झा ने तारिक अनवर को प्रत्येक सीट की वस्तुस्थिति से अवगत कराया और आने वाले लोकसभा चुनाव में कोल्हान में कांग्रेस पार्टी की स्थिति की जानकारी दी। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में इस बार कोल्हान के 14 विधानसभा सीटों में से कम से कम 10 सीटों पर कांग्रेस पार्टी की स्थिति बेहतर रहने की बात बताई। फुलकांत झा ने झारखंड में कम से कम दस सीट पर प्रत्याशी देने की मांग भी की। इस दौरान मनबोध शर्मा, संगीता वर्मा, कृष्णा कालिंदी, शिव दयाल सुंडी आदि भी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन