मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार Accused of sexual exploitation on the pretext of marriage arrested

लेखक: प्रकाशित:
चाईबासा: शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने एवं विरोध करने पर धमकी देते हुए आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोपी मझगांव थाना क्षेत्र बलियापोसी गांव निवासी नागेंद्र कुलुवा (21) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले को लेकर सदर थाना में प्रेस वार्ता में पत्रकारों को थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कांड की पीड़िता के आवेदन पर सदर थाना में भादवि एवं आईटी एक्ट के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त नागेन्द्र कुलुवा को मझगांव पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर मंडल कारा चाईबासा भेज दिया गया है. मौके पर पुलिस पदाधिकारी सौरभ ठाकुर, रंजीत कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल उपस्थित थे.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन