मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आयोजित शिविर में 104 बच्चों की हुई नेत्र जांच Eye test done at Kasturba Gandhi Residential School, Neemdih

लेखक: प्रकाशित:
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आयोजित शिविर में 104 बच्चों की हुई नेत्र जांच Eye test done at Kasturba Gandhi Residential School, Neemdih

चांडिल:  आंखों की बीमारी से ग्रस्त विद्यालय की बच्चों के इलाज के मद्देनजर नीमडीह प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। आंख के बीमारी से परेशान हैं। इस मौके पर उपस्थित समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नीमडीह के चिकित्सक डॉ. ललित मोहन और उनकी टीम द्वारा कुल 104 बालिका की आंखों की जांच कर उपचार किया गया। साथ ही उन्हें इस बीमारी से बचाव की जानकारी भी दी। इस दौरान डॉ. डाक्टर ललित ने कहा की यह आंख की बीमारी इंफेक्शन के कारण एक से दुसरे में फैलता है। यह पीड़ित बालिका के उपयोग के कपड़े इस्तेमाल करने से फैलता है। उन्होंने बच्चो से बार बार आंख धोने को कहा। कहा कि दवा लेने पर यह ठीक हो जाता है। उन्होंने लोगों से पीड़ित व्यक्ति का तकिया, रूमाल, तौलिया आदि का इस्तेमाल सामुहिक नहीं करने की सलाह दी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन